+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

दीप पर्व:घर-घर पूजे गोवर्धन, मवेशियों की शोभायात्रा निकाली

https://www.bhaskar.com/ | 16-Nov-2020
दीप पर्व पर पूरा शहर बिजली और दीपकों की रोशनी से जगमगाया, पड़वा पर की गायों की पूजा दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर घर-घर में गोवर्धन पूजा की गई तो वहीं मंदिरों में छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जबकि एक दिन पहले दीपावली पर्व पर घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर जमकर आतिशबाजी चलाई ग ...

दीप पर्व पर पूरा शहर बिजली और दीपकों की रोशनी से जगमगाया, पड़वा पर की गायों की पूजा

दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर घर-घर में गोवर्धन पूजा की गई तो वहीं मंदिरों में छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जबकि एक दिन पहले दीपावली पर्व पर घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर जमकर आतिशबाजी चलाई गई, जिससे देर रात तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रही।

t

दीप पर्व पर घर बिजली और दीपकों की रोशनी से जगमग दिखाई दिए। पूजा अर्चना के बाद लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने भी निकले। दीपावली पर्व के दूसरे दिन पड़वा पर यादव समाज ने अपने मवेशियों को सजाकर उनका जुलूस भी निकाला, जो नरापुरा स्थित गुठान पर पहुंचे। यहां पर यादव समाज के लोगों द्वारा हीरामन बाबा के चबूतरे पर पूजा अर्चना की गई। यहां पर दूध चढ़ाकर उसका प्रसाद भी लोगों को बांटा गया। वहीं घर-घर में गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा अर्चना की गई। श्रीकृष्ण गोशाला में महिला मंडल द्वारा गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। यहां पर परंपरानुसार पाडों की लड़ाई भी करवाई गई। तूफान सिंह और अरुण यादव के पाडों को आमने सामने भी लाया गया, लेकिन वे ज्यादा देर तक नहीं लड़े और एक पाड़ा वहां से भाग खड़ा हुआ। इस मौके पर चैन सिंह यादव, कमलेश यादव, संतोष यादव, कल्लू यादव, बेनीप्रसाद यादव, नारायण सिंह, सुनील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे । वृद्धाें के साथ मनाई दीपावली : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने अपने परिजनों के साथ महात्मा गांधी वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दिवाली मनाई। वृद्धाश्रम में 25 वृद्ध जन निवास कर रहे है, जिनमें 13 पुरुष एवं 12 महिलाएं हैं।

चित्रगुप्त मंदिर में आज होगी कलम दावत की पूजा
भोपाल मार्ग पर स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में 16 नवंबर को कायस्थ समाज द्वारा कलम दावत की पूजा अर्चना की जाएगी। इस बार भगवान श्री चित्रगुप्तजी को महिला मंडल की अध्यक्ष रितु खरे के साथ महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 56 भोग लगाया जाएगा । महासभा के अध्यक्ष देवीशरण श्रीवास्तव में बताया कि कलम दावत की पूजा 16 नवंबर को शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी । इस पूजा अर्चना में कायस्थ समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा 56 भोग लगाए जाएंगे ।

भगवान महावीर काे चढ़ाए निर्वाण लाड़ू
शहर के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और आदिनाथ दिंगबर जैन मंदिर में दीपावली की सुबह भगवान महावीर काे निर्वाण लाड़ू चढ़ाए गए। दीपावली काे ही भगवान महावीर काे निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। इसलिए जैन समाज इसके निर्वाण दिवस के रूप में मनाता है।