शहर ठंड की चपेट है। उत्तर में बर्फवारी के बाद आ रही ठंडी हवा के कारण सोमवार को फिर तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के बाद रात का तापमान 8.0 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान के मामले में जिला प्रदेश के छह शहरों में शुमार रहा। इससे खेतों में लगे फूलों और पत्तियों पर ओस की बूंदे जम गईं। ऐसे में पौधों पर लगे फूल, बर्फ के फूलों के तरह दिखाई दिए। तापमान की गिरावट के मामले में एक दिन पहले रायसेन का नंबर जिले में तीसरा था। दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सुबह और रात अधिक ठंडी
उत्तर से आईं बर्फीली हवा ने शहर के वातावरण में ठंडक घोल दी है। इससे लोगों की दिनचर्या भी बदली हुई है। पहले की तुलना में लोगों की सुबह देरी से हो रही। लोग दिन में भी ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
कड़ाके की ठंड में किसानों ने खुले में ट्रॉली पर गुजारी रात
रात का तापमान जहां 8 डिग्री तक आ गया वहीं किसान कड़ाके की ठंड में खुले में ट्रॉलियों पर रात गुजार रहे हैं। ये किसान धान बेचने के लिए आ रहे हैं।
आगे क्या
मौसम केंद्र सीहोर के विशेषज्ञ एसएस तोमर के मुताबिक आगामी दिनों में हवा के दिशा बदलकर पूर्वी हो जाएगी। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होना शुरु हो जाएगा।इसके बाद फिर ठंड बढ़ेगी।