आज मौसम शुष्क रहेगा और कोहरे की भी संभावना
अधिकतम तापमान 22 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री
बिजली कटौती
सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक जेके टाउन, राजीव गांधी कॉलेज, गिरधर परिसर, आम्रवैली और मंगेश हाइट्स कॉलोनी के आसपास का क्षेत्र।
म्यूजिक/डांस/नाटक
आदि विद्रोही नाट्य समारोह में विभा श्रीवास्तव के निर्देशन में 'रणभूमि की नायिक वेलु नचियार" नाटक का मंचन, शहीद भवन सभागार, शाम 6:30 बजे।
घूमन प्रसाद कुशवाहा का बुंदेली कानड़ा गायन एवं रूपसिंह कुशराम का गोंड जनजातीय नृत्य, जनजातीय संग्रहालय, शाम 6 बजे।
एग्जीबिशन/वर्कशॉप
लिखंदरा दीर्घा में गौंड समुदाय पर युवा चित्रकार रीता श्याम की प्रदर्शनी, जनजातीय संग्रहालय, सुबह 11 बजे से।
जल तरंग प्रदर्शनी भारत भवन, दोपहर 2 बजे से।