+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

कृषि महासम्मेलन:मुख्यमंत्री के वन क्लिक से किसानों के खातों में आएगी राशि

www.bhasker.com | 18-Dec-2020
रायसेन में किसानों का महासम्मेलन आज, होगा लाइव प्रसारण प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन शहर के दशहरा मैदान में आज होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 2020 में अतिवृष्टि, बाढ़ तथा कीट व्याधि से खरीफ फसलों को हुई क्षति के लिए रायसेन सहित प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 160 ...

रायसेन में किसानों का महासम्मेलन आज, होगा लाइव प्रसारण

प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन शहर के दशहरा मैदान में आज होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 2020 में अतिवृष्टि, बाढ़ तथा कीट व्याधि से खरीफ फसलों को हुई क्षति के लिए रायसेन सहित प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 1600 करोड़ रूपए राहत राशि अंतरित करेंगे। महासम्मेलन में दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले के प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 253 करोड़ रुपए से अधिक राहत राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा दशहरा मैदान में 18 दिसंबर सुबह 11 बजे प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन में खरीफ फसलों को हुए नुकसान की राहत राशि वन क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान भी किसानों से संवाद भी करेंगे। महासम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कृषि मंत्री कमल पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद रमाकांत भार्गव, सांसद राव उदयप्रताप, सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम
रायसेन में 18 दिसंबर को आयोजित कृषि महासम्मेलन का लाईव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय, विकासखंडों तथा पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगी। अन्य जिलों में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक हजार किसान तथा ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में 500किसान शामिल होंगे।

यहां रहेगी वाहनों की पार्किंग
{ महासम्मेलन में विदिशा, सांची सलामतपुर से आने वाले वाहन केंद्रीय विद्यालय तथा पालीटेक्निक की पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
{ गैरतगंज, बेगमगंज तथा बरेली की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए कन्या शाला प्रांगण में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
{ भोपाल, राजगढ़ तथा सीहोर से आने वाले वाहनों के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज पार्किंग में व्यवस्था की गई है।
{ केन्द्रीय विद्यालय, पॉ