+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

JEE एडवांस्ड 2021:7 जनवरी को जारी होगी JEE एडवांस्ड की तारीख, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

www.bhasker.com | 04-Jan-2021
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार, 7 जनवरी को JEE एडवांस्ड की तारीख का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री IIT में एडमिशन के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में भी जानकारी देंगे। इस बारे में शिक्षा मंत्री ने आज सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। देश के 23 इंडियन इंस्टीट् ...

newsकेंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार, 7 जनवरी को JEE एडवांस्ड की तारीख का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री IIT में एडमिशन के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में भी जानकारी देंगे। इस बारे में शिक्षा मंत्री ने आज सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। देश के 23 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन के लिए हर साल JEE एडवांस्ड का आयोजन किया जाता है।


शाम 6 बजे जारी होगी तारीख

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पोस्ट शेयर कर बताया कि डियर स्टूडेंट्स, मैं 7 जनवरी को शाम 6 बजे IIT में एडमिशन के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और JEE एडवांस्ड की तारीख की घोषणा करुंगा। इससे पहले भी पहले भी केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर आयोजित लाइव वेबिनार के जरिए कई अहम परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है।

4 बार होगा JEE मेन

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने JEE मेन और CBSE की 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी। इस बार JEE मेन फरवरी से मई तक 4 सेशन में आयोजित की जाएगी। फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है, जो 16 जनवरी तक चलेगी। वहीं, इस साल CBSE 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून के बीच आयोजित होगी। जबकि, प्रैक्टिकल एग्जाम 01 मार्च से शुरू होंगे। परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी होगा।