एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विभिन्न विभागों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी। ऐसे कैंडिडेट्स जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वे अब 29 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स aai.aero के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी तय की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
पदों की संख्या- 368
पद | संख्या |
मैनेजर (फायर सर्विस) | 11 |
मैनेजर (टेक्निकल) | 2 |
जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) | 264 |
जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) | 83 |
जूनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) | 08 |
योग्यता
जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मैनेजर पदों के लिए संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा
मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 32 साल और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आयु सीमा से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, इंटरव्यू, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट आदि के लिए बुलाया जा सकता है। जिस पद की जो रिक्वायरमेंट होगी उस हिसाब से ही आगे की परीक्षा आयोजित होगी।