+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

किसान आंदोलन का 61वां दिन:दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए किसान आज रूट चुनेंगे; महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान मुंबई में जुटे

www.bhasker.com | 25-Jan-2021
किसान नेताओं का दावा है कि 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली परेड में 2 लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे।- फाइल फोटो। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 61वां दिन है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर पहली बार किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे, क्योंकि लंबी तनातनी के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को परेड ...

किसान नेताओं का दावा है कि 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली परेड में 2 लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे।- फाइल फोटो।

newsकृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 61वां दिन है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर पहली बार किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे, क्योंकि लंबी तनातनी के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को परेड की परमिशन दे दी। किसान आज अपना रूट तय करेंगे। उधर, महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान आज मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन के लिए जुटे हैं। वे कृषि कानूनों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भी देंगे। उनके प्रदर्शन में NCP चीफ शरद पवार भी शामिल हो सकते हैं।

देशभर के किसान दिल्ली पहुंच रहे
26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए देश भर से किसान दल दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा को सिंघु और टीकरी से करीब 64 किलोमीटर और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किलोमीटर की परेड निकालने की परमिशन दी गई है। वहीं किसान आज अपना रूट जारी करेंगे।

पाकिस्तान से गड़बड़ी फैलाने की साजिश
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे 308 सोशल मीडिया अकाउंट ट्रेस किए गए हैं, जिनका इरादा किसान रैली में गड़बड़ी फैलाना है। ट्रैक्टर परेड गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खत्म होने के बाद शुरू होगी। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार है। प्रदर्शन के लिए 365 दिन हैं, ताकत किसी भी दिन दिखा सकते हैं।

किसानों का दावा- परेड में 2 लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे
किसान यूनियनों ने दावा किया है कि दिल्ली में किसान परेड में करीब 2 लाख ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और UP समेत दूसरे राज्यों से भी किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब के कई शहरों में परेड की रिहर्सल की गई है। किसान संगठन एक ट्रैक्टर पर 5 लोगों को ही बैठने की इजाजत देंगे।