+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

18 लाख 90 हजार वसूले:231 अपात्र, आयकर दाता किसानों के खातों मेंं गई पीएम सम्मान निधि की राशि वसूली

www.bhasker.com | 02-Feb-2021
बिना जांच के पटवारियों ने ऑनलाइन दर्ज कर दी थी जानकारी 2176 अपात्र और 1415 आयकर दाता किसानों के खातों में 2 करोड़ 72 लाख 94 हजार रु. जमा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों की खातों में जमा कराई जा रही है। इसके लिए किसानों की पात्रता भी तय की गई है, लेकिन किसानों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी ...

बिना जांच के पटवारियों ने ऑनलाइन दर्ज कर दी थी जानकारी
2176 अपात्र और 1415 आयकर दाता किसानों के खातों में 2 करोड़ 72 लाख 94 हजार रु. जमा

newsपीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों की खातों में जमा कराई जा रही है। इसके लिए किसानों की पात्रता भी तय की गई है, लेकिन किसानों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी बिना जांच के ही पटवारियों और तहसील कार्यालय द्वारा अपनी आईडी से पोर्टल पर दर्ज करा दी।

इससे जिले में 3604 अपात्र और आयकर दाता किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपए की राशि जमा करा दी। साफ्टवेयर से इन किसानों की सच्चाई सामने आई तो राशि वसूल की जा रही है।जिले में 231 किसानों से 18 लाख 90 हजार रु. की राशि वसूल की जा चुकी है।

प्रक्रिया आगे भी चल रही हैं। इस तरह के किसान जिले की सभी तहसीलों में है। 2176 अपात्र किसानों के खातों में 1 करोड़ 63 लाख 94 हजार रुपए कि राशि और 1418 कर दाता किसानों के खातों में 1 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि जमा करा दी गई।

गलती से 3604 किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की राशि
गलती से 3604 किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की राशि
यह है योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में केंद्र सरकार द्वारा हर चार महीने में एक बार 2 हजार रुपए की राशि डाली जाती है । साल भर में 6 हजार रुपए की राशि किसानों के खातों में आ रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पात्र किसानों के खातों में हर छह महीने में 2-2 हजार की राशि जमा हो रही है ।

अब ब्लॉक किए तो नहीं जमा हुई राशि
एक बार गलती पकड़ में आने के बाद इन 3604 किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री कल्याण योजना की राशि जमा नहीं हो पाई है । जिस तरह पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि अपात्र किसानों के खातों में जमा हो गई। जिसे वसूला जा रहा है।