+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

माैसम के हाल:दिन का 1.6 डिग्री और रात का 2.5 डिग्री तापमान बढ़ा

www.bhaskar.com | 26-Feb-2021
दिन का तापमान 34.6 डिग्री व रात का तापमान 13.5 डिग्री पर आया, गर्मी बढ़ना शुरू मौसम फिर से बदलने लगा है । बीते दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को दिन का तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर सीजन के उच्चतम स्तर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया तो वहीं रात का तापमान भी 2.5 ड ...

दिन का तापमान 34.6 डिग्री व रात का तापमान 13.5 डिग्री पर आया, गर्मी बढ़ना शुरू

newsमौसम फिर से बदलने लगा है । बीते दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को दिन का तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर सीजन के उच्चतम स्तर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया तो वहीं रात का तापमान भी 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 13.5 डिग्री पर आ गया। इसलिए जहां एक ओर सुबह के समय पड़ने वाली ठंड में भी कमी आ गई। तो वहीं दूसरी और दिन भर तेज धूप निकलने के कारण गर्मी जैसा एहसास होता रहा।

इस तरह बढ़ रहा तापमान: डिग्री में
तारीख तापमान
19 फरवरी 29.4 12.8
20 फरवरी 29.4 11.0
21 फरवरी 29.5 10.3
22 फरवरी 30.8 8.8
23 फरवरी 31.6 10
24 फरवरी 33.0 11.0
25 फरवरी 34.6 13.5

फसलों पर असर-पकने लगेंगी फसलें
कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वप्निल दुबे के मुताबिक दिन के तापमान काफी बढ़ा है। इसका असर फसलों पर देखने को मिलेगा। अब जल्द ही फसलों को पकना शुरु हो जाएगा। हालांकि कहीं मसूर और चने की कटाई भी शुरू हो चुकी है।
आगे क्या: शुष्क रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान में काफी बढ़ा है। आगामी दिनों में इसी तरह का मौसम रहने वाला है। कभी हल्की बढ़ोतरी तो कभी मामूली कमी आएगी। फरवरी के बचे हुए दिनों में इसी तरह का मौसम रहने वाला है।