बारिश के कारण मूंग की फसल इन दिनों बुरी तरह से खराब हो चुकी है। जिसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। बारिश से मूंग की फसल का दाना पूरी तरह से गिरकर गया है फली पूरी तरह से खाली निकल रही है।
किसान अशोक रघुवंशी ने बताया की 1 एकड़ फसल लगाने में लगभग 10 से 12 हजार खर्च आता है। अचानक बारिश और हवा चलने के कारण खेतों में रखी मूंग की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। जिससे 90 प्रतिशत किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है।
किसान देवेंद्र रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, बाबूलाल किरार, मुकेश शर्मा, संदीप रघुवंशी, फूल सिंह अहिरवार, अशोक नोरिया ने बताया कि इस बार मूंग की फसल में 80 से 85 प्रतिशत घाटा हुआ है। जिससे लागत निकलना भी मुश्किल लग रहा है। सरकार को फसल का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।