+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

MP के राज्यपाल नियुक्त मंगूभाई पटेल पहुंचे भोपाल:स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री ने की अगवानी, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक गुरुवार सुबह 11:30 बजे दिलाएंगे शपथ

www.bhasker.com | 08-Jul-2021
मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल 8 जुलाई को पद की शपथ लेंगे। उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक राजभवन में सुबह 11:30 बजे शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल पटेल बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर उनकी अगवानी की और पुष्पपुच्छ भेंट कर स्वागत कि ...

मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल 8 जुलाई को पद की शपथ लेंगे। उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक राजभवन में सुबह 11:30 बजे शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल पटेल बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर उनकी अगवानी की और पुष्पपुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा व राज्य शासन के आला अफसर मौजूद रहे।

newsभोपाल स्टेट हैंगर पर मध्य प्रदेश नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया।
भोपाल स्टेट हैंगर पर मध्य प्रदेश नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया।
राजभवन के सूत्रों ने बताया, शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों समेत कुल 100 लोग मौजूद रहेंगे। हालांकि राजभवन के सभागार में 190 लोगों के बेठने की क्षमता है। राजभवन की तरफ से राजनीतिक दलों के प्रमुखों व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ को समारोह के लिए आमंत्रण भेज दिया गया है।

इससे पहले, बुधवार सुबह जबलपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभारी राज्यपाल आंनदी बेन पटेल से भेंट की थी। मध्य प्रदेश का प्रभार लालजी टंडन के निधन के बाद से पिछले एक साल से यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास है। लालजी टंडन का जुलाई 2020 में निधन हो गया था।

बता दें, गुजरात के मंगूभाई छगनभाई को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। राष्ट्रपति द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगूभाई छगनभाई पटेल ने कहा कि मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। नरेंद्र मोदी के हम पहले से साथी थे। उन्होंने हमें जो रास्ता दिखाया उस पर हम चलते रहे। समाज सेवा करते रहे और आगे भी चलते रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से 6 बार विधायक रहे हैं। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे हैं। मंगू भाई को दक्षिण गुजरात का प्रमुख आदिवासी नेता माना जाता है।

नवसारी जिले से दूसरे राज्यपाल

मंगूभाई नवसारी जिले से दूसरे राज्यपाल बने हैं। इससे पहले नवसारी जिले के ही कुमुदबेन जोशी को कांग्रेस सरकार में आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। 1 जून 1944 को जन्मे मंगूभाई पटेल 8वीं पास की है। नवसारी नगर पालिका के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले मंगूभाई पटेल लगातार 6 बार विधायक रहे। वे 1990 से 1995, 1995 से 1997, 1998 से 2002, 2002 से 2007, 2002 से 2012 और 2012 से 2017 तक विधायक चुने गए।