+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

मानसून की मेहरबानी:दिल्ली में कल जमकर बरसेंगे बदरा, UP, पंजाब-हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट; राजस्थान में मानसून की देरी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

www.bhasker.com | 12-Jul-2021
देश के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून तय समय से लेट हो चुका है। इस बीच गर्मी से तपते दिल्ली के लोगों को कल राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली, हिमाचल और गोवा में सोमवार को जमकर बादल बरसेंगे। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना जताई है। ...

देश के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून तय समय से लेट हो चुका है। इस बीच गर्मी से तपते दिल्ली के लोगों को कल राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली, हिमाचल और गोवा में सोमवार को जमकर बादल बरसेंगे। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने बताया कि मानसून को तरस रहे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

newsसामान्य तौर पर यहां मानसून 27 जून को पहुंचता है। ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। पहले IMD ने मई और जून के बीच दिल्ली में मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई थी।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 7 साल में दूसरी बार है, जब मानसून 10 जुलाई के बाद एंट्री करेगा। 2014 में मानसून 13 जुलाई को आया था। राजस्थान में मानसून के आने की तारीख 30 जून है।

पश्चिम राजस्थान में हीट वेव की संभावना
मौसम विभाग ने आगे बताया कि पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव आ सकती है। इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल तटों के साथ लक्षद्वीप, पश्चिम मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर में मछुआरों को न जाने की सलाह दी है।


पंजाब: बारिश के बाद 7 डिग्री गिरा तापमान
राज्य में मानसून 10 दिन बाद एक्टिवेट हुआ है। शनिवार को यहां तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और कपूरथला समेत 9 जिलों में बारिश बारिश हुई है।

गुजरात: दो हफ्ते बाद कई शहरों में बारिश
गुजरात के कई शहरों में मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद शनिवार को दो सप्ताह बाद बारिश हुई। इससे कई दिनों से उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच दो घंटे के अंदर औसतन 1 इंच बारिश हुई है। सेंट्रल जोन में करीब 2.36 इंच, रांदेर जोन में 1.8 इंच, कतारगाम में 1.4 इंच और वराछा में 1 इंच बारिश हुई है।

राजस्थान: 24 घंटे में मानसून की एंट्री का अनुमान
लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। अगले 24 घंटे में जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे पहले शनिवार को हल्की बारिश हुई थी। जयपुर के टोंक रोड, सांगानेर, जगतपुरा, मानसरोवर और मालवीय नगर में बारिश हुई।

झारखंड: धनबाद सहित कई जिलों में बारिश
राज्य में धनबाद सहित कई जिलों में शनिवार रात बारिश हुई। धनबाद में गोविंदपुर, भुईफोड़, सरायढेला, कोलाकुसमा, सबलपुर, मेमको आदि इलाकों में आधे घंटे बारिश हुई। इससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

चंडीगढ़ में शनिवार को 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
चंडीगढ़ में शनिवार को 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
चंडीगढ़: 20 मिनट की बारिश से मिली कुछ राहत
शहर में शनिवार को करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश इतनी कम हुई की मौसम विभाग में दर्ज ही नहीं की जा सकी। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।

हेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना
IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बाश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिर सकती है।

इसके साथ ही बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।