आज हरियाली अमावस्या है, शहर सहित आस-पास की पहाड़ियाें खेतों में लगी धान सब जगह हरियाली छाई हुई है। शहर के चारों तरफ दूर-दूर तक फैली पहाड़ियाें ने हरियाली की चादर ओड़ ली। प्रकृति द्वारा उड़ेली गई हरियाली से किले वाली पहाड़ी सहित सब जगह हरियाली छा गई है।
7 जुलाई की सुबह तक जिले में सामान्य औसत की 54 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। बीते दिनों हुई बारिश से धान के गड़े भर गए हैं। इससे अब धान की फसल सहित दूसरी सभी फसलों में पानी की कमी दूर हो गई है। इससे बारिश से फसलें लहलहाएंगी और अच्छे उत्पादन से किसानों में समृद्धि आएगी। किले वाली पहाड़ी पर इन दिनों हरियाली छाई हुई है। इसके चलते वहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ गया है। इससे अवकाश के दिनों में भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
3 लाख 50 हजार हेक्टेयर रकबे में हो चुकी बोवनी
जिले में खरीफ को लेकर मुख्य फसलों में धान और सोयाबीन शामिल हैं। इनके अलावा मूंग, उड़द,ज्वार, मक्का की भी बोवनी जिले में की गई है। खरीफ के लिए 3 लाख 86 हजार हेक्टेयर रकबे में बोवनी का लक्ष्य रखा गया है, इसमें से 3 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में बोवनी की जा चुकी है।