रायसेन के सिलवानी वन परीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा बम्होरी के ग्राम पंचायत हमीरपुर के रामगढ़ बीट के जंगल में गाय का पीछा करते हुए एक खेत में काम कर रहे मजदूरों के सामने पहुंच गया। तेंदुआ को देखकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण के होश उड़ गए। तेंदुए से अपनी जान बचाने लोग पेड़ पर चढ़ गए और शोर मचाने लगे शोर की।
इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने वन अमले को सूचना दी। सूचना पर रेंजर रविंद्र पाटीदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मदद से पेड़ पर चढ़े मजदूरों को काफी उतारा गया। तेंदुए की दहशत से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में कई जगह सर्चिंग शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है शनिवार को वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की मदद से जंगलों और खेतों पर पहुंचकर तेंदुए की सर्चिंग कर रहे हैं। वन कर्मियों को सर्चिंग के दौरान तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं।
जिले में है तेंदुआ का मूवमेंट
रायसेन जिला पहाड़ियों से घिरा है और सबसे ज्यादा जंगल होने के कारण यहां जंगली जानवरों का डेरा हमेशा बना रहता है। कुछ दिनों पहले भी रायसेन शहर के किले पर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों द्वारा तेंदुआ देखा गया था। रायसेन शहर के आसपास आए दिन तेंदुए को देखना आम बात है। वन विभाग द्वारा जगह-जगह रोड के किनारे वोर्ड लगाकर लोगों को सावधान और सचेत भी किया जाता है।