+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

दक्षिण एशियाई फुटबॉल में भारत की बादशाहत बरकरार:सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में नेपाल को टीम इंडिया ने 3-0 से दी मात, करिश्माई सुनील छेत्री ने की दिग्गज मेसी की बराबरी

Danik Bhaskar | 17-Oct-2021
  भारतीय फुटबॉल टीम ने मालदीव में खेले गए सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई देशों के बीच खेला जाता है। टीम इंडिया ने फाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया। भारत ने 8वीं बार इस चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। भारत ने ये तीनों गोल दूसरे हाफ में दागे। सुनील छेत्री क ...

news

 

भारतीय फुटबॉल टीम ने मालदीव में खेले गए सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई देशों के बीच खेला जाता है। टीम इंडिया ने फाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया। भारत ने 8वीं बार इस चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। भारत ने ये तीनों गोल दूसरे हाफ में दागे।

सुनील छेत्री का कमाल मेसी की बराबरी
टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री का जलवा फाइनल में भी जारी रहा। नेपाल के खिलाफ पहला गोल कप्तान ने ही दागा। इसी के साथ सुनील ने दिग्गज लियोनेल मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोलों की बराबरी कर ली। सुनील के आलावा टीम इंडिया के लिए सुरे वांगजम और सहल समद ने गोल किए।

चैंपियनशिप की शुरुआत में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा था खराब
टीम इंडिया के लिए ये चैंपियनशिप जीतना आसान नहीं था। शुरू के मैचों में टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का था। भारत ने सुनील छेत्री की कप्तानी में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेला। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया गजब के लय में नजर आई। पहले उन्होंने नेपाल को हराया फिर अगले मैच में मालदीव को हराकार फाइनल में जगह बनाई।