+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

सांची स्तूप जगमगाया:रायसेन के सांची स्तूप पर तिरंगे की लाइटिंग, 100 करोड़ वैक्सीनेशन की खुशी

www.bhasker.com | 22-Oct-2021
जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची एवं रायसेन के प्राचीन अजय दुर्ग किले पर पुरातत्व विभाग द्वारा भारत के 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज लगने पर तिरंगे को लाइटिंग की गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बैनर लगाया गया जिसमें लक्ष्य विशाल उपलब्धि बेमिशाल का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है ...

news

जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची एवं रायसेन के प्राचीन अजय दुर्ग किले पर पुरातत्व विभाग द्वारा भारत के 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज लगने पर तिरंगे को लाइटिंग की गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बैनर लगाया गया जिसमें लक्ष्य विशाल उपलब्धि बेमिशाल का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस कॉविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान संपूर्ण भारत वर्ष में चलाया गया था। बहुत कम समय में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया और इसी खुशी में रायसेन के सांची स्तूप और रायसेन के प्राचीन अजय दुर्ग पर तिरंगे की लाइटिंग की गई इसके अलावा प्रदेश के ग्वालियर किला, खजुराहो-जबलपुर सहित विश्व धरोहर पर विशेष लाइटिंग की गई। सांची के निवासी अमित जोशी ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव का पल है कि कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए 100 करोड़ भारतवासियों ने वैक्सीन लगवा ली है। सांची स्तूप जो विश्व धरोहर है। यहां पर तिरंगे की लाइटिंग की गई।