+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

MP के बाद अब UP में भी नाइट कर्फ्यू : क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर भी पाबंदी

www.danikbhaskar.com | 24-Dec-2021
    मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदेश में ओमिक्रॉन की संभावित लहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया। UP सरकार का यह फैसला 25 दिसंबर की रात 11 बजे से लागू होगा। आदेश के तहत नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। गाइडलाइन के मुताबिक शादियों में अधिकतम 200 लोग ही शामि ...

 

 

मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदेश में ओमिक्रॉन की संभावित लहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया। UP सरकार का यह फैसला 25 दिसंबर की रात 11 बजे से लागू होगा। आदेश के तहत नई गाइडलाइन भी जारी की गई है।

गाइडलाइन के मुताबिक शादियों में अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकते हैं। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस आदेश के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों को झटका लगा है।

4 महीने पहले ही कोरोना केस कम होने के बाद UP से नाइट कर्फ्यू हटाया गया था। यहां कोरोना के कुल 236 एक्टिव केस है। यहां ओमिक्रॉन के भी दो मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव मिल रही है। UP सरकार आज दोपहर तक इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है।

 

देश में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। गुरुवार को देश में 84 नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई। यह एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश में अब तक मिले कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 360 हो गया है। वही 114 ओमिक्रॉन पेशेंट ठीक हो चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन से अब तक कोई मौत नहीं हुई है।

मंगलवार को देश में 44 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे। तमिलनाडु में गुरुवार को सबसे ज्यादा 33 नए ओमिक्रॉन केस मिले थे। वहीं महाराष्ट्र में 23 और कर्नाटक में 12 केस दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,650 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 374 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 140.31 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई

 

news