+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

रायसेन में आग की लपटें:प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 दमकलों ने 2 घंटे बाद आग पर पाया काबू

www.bhasker.com | 25-Dec-2021
जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक का रिसाइकल करने वाली बद्री स्पिन फैक्ट्री में गुरुवार रात आग लग गई। प्लास्टिक में आग लगने से आग भीषण हो गई।आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें 20 से 25 फीट ऊपर तक दिखाई देने लगी थी। आग बुझाने में 11 दमकलें 2 घंटे तक जुटी रहीं। तब जाकर आग पूरी तरह से बुझा ...

जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक का रिसाइकल करने वाली बद्री स्पिन फैक्ट्री में गुरुवार रात आग लग गई। प्लास्टिक में आग लगने से आग भीषण हो गई।आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें 20 से 25 फीट ऊपर तक दिखाई देने लगी थी।

newsआग बुझाने में 11 दमकलें 2 घंटे तक जुटी रहीं। तब जाकर आग पूरी तरह से बुझा सकी। प्लास्टिक में आग लगने से धुएं का भीषण गुबार पूरी फैक्ट्री सहित आसपास के क्षेत्र में फैल गया था इसके चलते दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा।

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम आदित्य शर्मा के साथ मंडीदीप थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती और एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए थे। नपा दमकल के चालक राम मोहन रघुवंशी ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी मिली थी। वह 10 मिनट में चार गाड़ियों के साथ आग पर नियंत्रण करने के लिए निकल गए थे। आग फैक्ट्री के गोदाम के बाहर खुले छेत्र में दो से ढाई हजार वर्ग फीट में पड़े पलस्टिक कबाड़े में लगी थी। प्लास्टिक में आग लगने के कारण उसने कम समय में ही भीषण रूप ले लिया था।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए नपा की 4 एच.ई.जी की दो और ओबैदुल्लागंज नपा की 2, भोपाल नगर निगम की दो और एक दमकल अन्य कंपनी से आई थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम शर्मा ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमारा पहला प्रयास आग पर काबू पाना था। इसके बाद आग के कारणों की जांच कराई जाएगी। वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है।