+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

रायसेन में शीतलहर:बारिश के बाद सुबह से ठंडी हवाओं और कोहरे का दौर, अलाव का सहारा ले रहे हैं लोग

www.bhasker.com | 30-Dec-2021
मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के साथ ही रायसेन शहर में भी कल सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से शीत लहर के कारण शहर में जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। वहीं घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में निकल रहे हैं। तेज सर्दी से बचने के लिए। बारिश के बाद दिन भर कोहरे ...

newsमध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के साथ ही रायसेन शहर में भी कल सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से शीत लहर के कारण शहर में जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। वहीं घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में निकल रहे हैं। तेज सर्दी से बचने के लिए। बारिश के बाद दिन भर कोहरे जैसी धुंध छाई रही। तेज हवाएं चलती रही।

मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन ऐसा मौसम जारी रहेगा। अभी तापमान और गिर सकता है। मौसम खराब होने के कारण कल रामलीला और धान की तुलाई स्थगित कर दी गई। मौसम खुलने के साथ ही रामलीला शुरू हुई। धान की नीलामी भी हो रही है। शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुर गए हैं।