छत्तीसगढ़ सरकार उग्रवाद को नियंत्रण करने में नाकाम रही है। आदिवासी भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। उस ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया है कि यूपी चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि जब से योगी सरकार आई है वहां की जनता खुश है। अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त थी।
मैं नहीं जानता की वहां के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को किस ढंग से कंट्रोल करते हैं। वहां आदिवासी भुखमरी से मर रहे हैं, आदिवासियों की हत्या हो रही है। उग्रवादियों को नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कालीचरण की गिरफ्तारी के सवाल पर यह हमला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीगढ़ सरकार पर किया।
बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को अमरकंटक जाते समय यहां कुछ देर के लिए रुके थे। मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पहुंचे। उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा - यूपी चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ आ रही है। जब से योगी सरकार आई है, वहां की जनता खुश है। अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त थी