पीएम की भटिंडा में सुरक्षा में चूक से भाजपा आगबबूला है। गुरुवार काे युवा मोर्चा ने मशाल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा - मुख्यमंत्री चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए।
गुरुवार शाम 7 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रभांशु भदौरिया के नेतृत्व में सागर रोड से मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और सीएम को जमकर कोसा और नारेबाजी की। पूर्व मंडल अध्यक्ष मिट्ठूलाल धाकड़ ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने यह कदम जानबूझकर उठाया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए।
मशाल जुलूस में मोहन चक्रवर्ती, सिद्दीक सिद्दीकी, देवेंद्र यादव, कपिल पटेल, ऋषभ भार्गव, अभिनय मालवीय, अर्जित कुशवाहा, वीरेंद्र राजपूत, रवि वारस्कार, विनोद लोधी, अंकित पटेल, लकी शाक्य, देवेंद्र पटेल, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।