+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

Mohit Repoter एमपी में गुजर गया है तीसरी लहर का पीक, घट रहे केस

Live - Thu, 03 Feb 2022 09:15:35 +0530 MP News Live Update : | 03-Feb-2022
Madhya Pradesh News, 3 February 2022 Live Updates : एमपी में कोरोना वायरस के मामले अब घटने लगे हैं। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है। वहीं, पूरी तरह से केस कम होने में थोड़ा वक्त लगेगा। गुरुवार को पूरे प्रदेश में 7359 मरीज मिले हैं। साथ ही छह लोगों की मौत भी हुई है। सीएम शि ...

Madhya Pradesh News, 3 February 2022 Live Updates : एमपी में कोरोना वायरस के मामले अब घटने लगे हैं। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है। वहीं, पूरी तरह से केस कम होने में थोड़ा वक्त लगेगा। गुरुवार को पूरे प्रदेश में 7359 मरीज मिले हैं। साथ ही छह लोगों की मौत भी हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • दतिया एसपी ने करवाई शादी

    एमपी दतिया जिले में एसपी ने शानदार मिसाल पेश की है। सात साल तक अफेयर में रहे कपल की उन्होंने शादी करवाई। इस दौरान माता-पिता ने एसपी ऑफिस के बाहर आशीर्वाद दिया है। भांडेर के कुतौली गांव के प्रेमी जोड़े अशोक और संध्या दतिया SP से मदद की गुहार लगाने पहुंचे थे।

  • 09:15 AM,Feb 03 2022

    ग्वालियर में चाचा ने भतीजी से किया रेप

    एमपी के ग्वालियर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां जब दूध लेने जाती तो चाचा मौका देखकर 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था। भतीजी ने 6 महीने तक कुछ सहन किया है। इसके बाद मुरार थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • 09:14 AM,Feb 03 2022

    प्रदेश में खुलेंगे आज से आंगनबाड़ी केंद्र

    कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। केस थमने के बाद के बाद राज्य में गुरुवार से फिर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने 31 जनवरी के तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया था।

  • 09:14 AM,Feb 03 2022

    मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा दें

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि कृषि का विविधीकरण, मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहन और प्राकृतिक और जैविक खेती राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंत्रीपरिषद के जिन-जिन सदस्यों के पास खेती है, वे अपने खेत में प्राकृतिक खेती का मॉडल फॉर्म विकसित करें। इससे लोग प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित होंगे और धरती का स्वास्थ्य सुधारने में मदद मिलेगी। सीएम ने यह भी कहा कि नर्मदा नदी के दोनों ओर पांच किलोमीटर की पट्टी पर प्राकृतिक खेती को विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

  • 09:14 AM,Feb 03 2022

    सागर में डेल्टा प्लस के मरीज मिले

    एमपी के सागर जिले में जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट से साफ हुआ है कि यहां कोरोना वायरस का डेल्ट वेरिएंट मौजूद है। 15 लोगों की सैंपल में से नौ लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें आठ लोगों में डेल्टा पल्स मिला है। दूसरी लहर के दौरान डेल्टा प्लस ने ही सागर में सैकड़ों की जान ली थी। ये सभी सैंपल 30 दिसंबर तक के हैं। वहीं, जनवरी के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।http://rsagriculture.in/api/media/1643893154.57886_download.jpg