जिला अहिरवार समाज संगठन द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कलईपुरा माता मंदिर से प्रारंभ हुई, जो चोपड़ा मोहल्ला, पुराना कोतवाली, राम जानकी मंदिर होते हुए तिपट्टा बाजार, माता मंदिर चौराहा, महामाया चौक से होकर रामलीला गेट के सामने पहुंची। यहां पर हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति द्वारा जिला अहिरवार समाज संगठन के अध्यक्ष झब्बू लाल अहिरवार का शॉल-श्रीफल के साथ सम्मान किया। इससे पूर्व संत रविदास जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना भी की। श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से स्वागत करने वालों में समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, भैया लाल कुशवाहा, संतोष साहू, शंकर लाल चक्रवर्ती, संघर्ष शर्मा, मूलचंद कुशवाहा, मनोज चौरसिया, राजू महेश्वरी, अरुण वैष्णव, गिरजेश कुशवाह, रूपेंद्र चक्रवर्ती, मनोज यादव, कैलाश गौर राहुल करण, कंछेदी चक्रवर्ती, बाबूलाल चक्रवर्ती, लोकनाथ साहू, अशोक मांझी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शहर में शोभायात्रा का कई स्थानों पर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।