+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

यूक्रेन पर हमले का 11वां दिन:पुतिन ने कहा- यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं करेंगे, कीव लड़ाई बंद करे तो ऑपरेशन भी रोक देंगे

www.bhasker.com | 07-Mar-2022
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से रविवार को बातचीत की। मैक्रों के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पुतिन ने मैक्रों से कहा कि यूक्रेन को रूस की शर्तें मान लेनी चाहिए। पुतिन ने मैक्रॉन से कहा कि रूस यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं करना चाहत ...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से रविवार को बातचीत की। मैक्रों के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पुतिन ने मैक्रों से कहा कि यूक्रेन को रूस की शर्तें मान लेनी चाहिए। पुतिन ने मैक्रॉन से कहा कि रूस यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं करना चाहता। यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग को दस दिन बीत चुके हैं। आज इस युद्ध का 11वां दिन है। राजधानी कीव, खार्किव समेत अन्य शहरों में रूसी हमले जारी हैं। इसके चलते यूक्रेन के गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के 16 गैस सप्लाई स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

news

15 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा
रूस-यूक्रेन जंग की वजह से अब तक 15 लाख यूक्रेनी नागरिक देश छोड़ चुके हैं। पोलैंड में सबसे ज्यादा करीब 8 लाख लोगों ने शरण ली है। दूसरी तरफ, रूस पर भी पाबंदियों का असर दिखने लगा है। जानकारी के मुताबिक रूस के कई शहरों में लोग थोक में फूड आइटम्स खरीद रहे थे, इसकी वजह से ब्लैक मार्केटिंग होने लगी है। अब सरकार ने रिटेलर्स के लिए लिमिट तय कर दी है।

ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने कहा- लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। इस बीच, पोप फ्रांसिस ने रूस और यूक्रेन के नाम जारी एक अपील में कहा- अब बहुत हुआ। गुजारिश ये है कि आप खून और आंसुओं की नदियां बहाना बंद करें।

यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूसी सैनिक कीव से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में कनिव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की ओर कूच कर रहे हैं। इसके पहले दसवें दिन रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे।

जंग के अहम अपडेट्स...

  • अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 8 मार्च को फ्रांस जाएंगे। राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रॉन से मुलाकात करेंगे।
  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने पुष्टि की है कि यूक्रेन के हेल्थ केयर सेंटर में हमले हुए हैं।
  • तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने रविवार शाम व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने एर्दोआन से साफ कहा कि अगर यूक्रेन हमारी शर्तें मान लेता है तो जंग फौरन खत्म हो जाएगी।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा- रूसी मिसाइलों ने विनिस्तिसिया के सिविलियन एयरपोर्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
  • यूक्रेन के गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के 16 गैस सप्लाई स्टेशनों को बंद किया गया है।
  • रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन चेर्नोबिल में परमाणु हथियार बना रहा है।
  • यूक्रेन सेना ने कहा- रूसी सैनिक कीव से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में कनिव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की ओर कूच कर रहे हैं।
  • राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सैनिक तीसरे न्यूक्लियर प्लांट की ओर बढ़ रहे हैं।
  • ताइवान सरकार ने यूक्रेन से आने वाले लोगों के डोनेशन ड्राइव चलाने की घोषणा की है।
  • मास्टरकार्ड और वीजा ने रूस में अपनी सर्विसेज बंद करने का ऐलान किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस में अब तक 150 से ज्यादा कंपनियां कारोबार समेट चुकी हैं।
  • यूक्रेन ने रूस के 88 विमान और 11,000 से अधिक रूसी सैनिक मारने का दावा किया है।
  • 'कीव इंडिपेंडेट' के मुताबिक पिछले 10 दिन में एक लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक सेना में शामिल हुए हैं। सभी को शुरूआती ट्रेनिंग के बाद मोर्चे पर तैनात किया गया है।

यूक्रेन के लीव शहर में भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह हुए मिसाइल अटैक में कई रिहाइशी इमारतें तबाह हो गई हैं।

यूक्रेन के लीव शहर में भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह हुए मिसाइल अटैक में कई रिहाइशी इमारतें तबाह हो गई हैं।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें..

अब जानिए रूसी सेना यूक्रेन में कहां तक पहुंची
जंग शुरु होने से लेकर दसवें दिन यानी 24 फरवरी से 5 मार्च तक रूस की सेना यूक्रेन के बॉर्डर एरिया पर ही पूरा कब्जा कर पाई है। हालांकि जंग की शुरुआत में ही रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहांस्क को आजाद देश के तौर पर मान्यता दे दी थी। इस ग्राफिक के जरिए यूक्रेन के उन हिस्सों को दिखाया गया है, जिन पर रूसी सेना का कब्जा हो चुका है।

ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने बनाया रूस का मुकाबला करने का प्लान
ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने रूस का मुकाबला करने के लिए 6-पॉइट्स का प्लान बनाया है। जानकारी के मुताबिक जॉनसन कनाडा, नीदरलैंड, चेक रिपब्लिक, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के नेताओं के साथ इस प्लानिंग पर बातचीत करेंगे।

रूसी हमले को देखते हुए लीव में सभी स्टेच्यू कवर की गईं
यूक्रेन के लीव में रूसी हमले से बचाने के लिए सभी स्टेच्यू को कवर किया गया है। इन स्टेच्यू को पुलिस की मॉनिटरिंग में रखा गया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने शहर की घेराबंदी कर दी है और वह कभी भी हमला कर सकती है।

लीव में रूसी हमले के खतरे को देखते हुए सभी स्टेच्यू को कवर कर दिया गया है। लोगों को बंकरों में भेजा जा रहा है।

लीव में रूसी हमले के खतरे को देखते हुए सभी स्टेच्यू को कवर कर दिया गया है। लोगों को बंकरों में भेजा जा रहा है।

युद्ध में मरने वाले सैनिक के परिवार को रूस देगा 3.9 करोड़
इधर, रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि यूक्रेन और सीरिया युद्ध में जान गंवाने वाले हर रूसी सैनिक के परिवार को 50 लाख रूबल यानी करीब 3.9 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायल हुए सैनिकों के परिवार को 30 लाख रूबल यानी 2.4 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। रूस ने बताया था कि यूक्रेन युद्ध में अब तक उसके 498 सैनिक मारे गए हैं।

जंग रोकने के प्रयास जारी

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने शनिवार को पोलैंड बॉर्डर पर यूक्रेन के विदेश मंत्री देमित्री कुलेबा से मुलाकात की। ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों के साथ है। वहीं, यूक्रेन ने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट से अपील की थी कि वे पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कहें। इसके बाद बेनेट शनिवार को मॉस्को पहुंचकर पुतिन से मिले थे।

शनिवार को रूस का एक हेलिकॉप्टर यूक्रेन में इस तरह से आग के गोले में तब्दील हो गया।

शनिवार को रूस का एक हेलिकॉप्टर यूक्रेन में इस तरह से आग के गोले में तब्दील हो गया।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि रूस के करीब डेढ़ लाख सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरे हुए हैं और रूस कभी भी शहर पर अटैक कर सकता है। रूस के हमला बोलने की आशंका के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से फाइटर जेट देने की गुजारिश की थी। इसके जवाब में अमेरिका ने पोलैंड से उसके एफ-16 लड़ाकू जहाज यूक्रेन भेजने को कहा है। इधर यूक्रेन ने रूस के एक हेलिकॉप्टर को रॉकेट अटैक में मार गिराया है। वहीं, 3 हजार अमेरिकी नागरिक यूक्रेन की जंग में साथ देंगे।