+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

रूस-यूक्रेन युद्ध से यूरोप-अफ्रीका जा रहा MP का गेहूं:3500 रुपए क्विंटल बिका गेहूं; जानिए प्रदेश की मंडियों के भाव

www.bhasker.com | 05-May-2022
भोपाल की करोंद अनाज मंडी में बुधवार को गेहूं समर्थन मूल्य से ज्यादा में बिका। न्यूनतम भाव 2025 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि समर्थन मूल्य 2015 रुपए है। अन्नपूर्णा और लोकवन वैरायटी के गेहूं के अधिकतम भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। करीब 7 हजार क्विंटल गेहूं की आवक रही। मंगलवार को ईद और अक् ...

news

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में बुधवार को गेहूं समर्थन मूल्य से ज्यादा में बिका। न्यूनतम भाव 2025 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि समर्थन मूल्य 2015 रुपए है। अन्नपूर्णा और लोकवन वैरायटी के गेहूं के अधिकतम भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। करीब 7 हजार क्विंटल गेहूं की आवक रही।

मंगलवार को ईद और अक्षय तृतीया के चलते मंडी बंद थी, जो बुधवार को खुली। इस दिन आवक कमजोर रही, लेकिन किसानों को भाव अच्छे मिले। मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया, एक्सपोर्ट में गेहूं की डिमांड अच्छी है। मध्यप्रदेश की मंडियों से गेंहू कंडला बंदरगाह भेजा जा रहा है, वहां से यूरोप व अफ्रीकी देशों को निर्यात किया जा रहा है। इससे रेट भी ज्यादा मिल रहे हैं। बुधवार को मिल और मालवा शक्ति वैरायटी का गेहूं 2025 से 2075 रुपए क्विंटल तक बिका। अन्नपूर्णा और लोकवन वैरायटी का गेहूं भी ऊंचे रेट पर बिका। करोंद मंडी में गेहूं की अच्छी आवक है, जबकि चने की आवक कमजोर चल रही है। बुधवार को भी देसी और कांटा वैरायटी के चने की करीब 400 क्विंटल तक आवक रही। भाव 4600 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

जबलपुर मंडी में पिछले दिनों के मुकाबले गेहूं की आवक आधी रही। प्याज की कीमत उतार पर है। मंडी में करीब साढ़े 700 रुपए क्विंटल तक प्याज बिका। मंडी में अनाज की कुल आवक 8,552 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 490 क्विंटल व फल की कुल आवक 464 क्विंटल रही। इधर, गुना मंडी में 17 हजार से ज्यादा क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई। गेहूं और धनिया के दाम गिरे तो चने और सरसों के दाम बढ़े। गेहूं के दाम 30 रुपए तक कम हुए। वहीं धनिया के दाम 75 रुपए तक गिरे। चने के दाम में 250 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। सरसों के भाव 155 रुपए तक बढ़ गए।

भोपाल में ये रहे भाव

अनाज भाव प्रति क्विंटल
मिल वैरायटी गेहूं 2025-2075 रुपए
अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2150-2400 रुपए
लोकवन वैरायटी गेहूं 2100-2400 रुपए
मालवा राज वैरायटी गेहूं 2025-2060 रुपए
शरबती वैरायटी गेहूं 3000-3500 रुपए
चना (देसी/कांटा)

4600-4650 रुपए

जबलपुर मंडी भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
गेहूं 1840 से 2091 रुपए
तुवर 5000 से 5980 रुपए

चना

3945 से 4560 रुपए
उड़द 4600 से 5705 रुपए
सरसों 5820 से 6350 रुपए
आलू 1100 से 1500 रुपए
प्याज 750 से 1100 रुपए
टमाटर 1000 से 1400 रुपए
भिंडी 950 से 1400 रुपए
खीरा 1100 से 1500 रुपए
परवल 1000 से 1400 रुपए
बरबटी 1200 से 1600 रुपए
केला 1300 से 1700 रुपए
तरबूज 1000 से 1400 रुपए
आम 2200 से 2600 रुपए
गाजर 1100 से 1500 रुपए

रतलाम मंडी के भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
शरबती गेहूं 2205 -3620
गेंहू लोकवन 2195 -2560
गेहूं मिल क्वालिटी 1870-2170
चना विशाल 4180-4801
चना इटालियन 3751-4631
चना डालर 4451-8680
मेथी 4000 4801
सोयाबीन 5301 -7631

​​​नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
गेहूं 1925-2080
चना 3725-4457
तुअर 5000-5852
सरसों 5500-6121
मूंग 4050-5500

पिपरिया मंडी भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
गेहूं 1940-2049
चना 3650-4641
तुअर 4812-6520
मसूर 5591-6160
सरसों 5500-5760
मूंग 3301-6299

गुना मंडी भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
गेहूं 1990-3700
धनिया 8825-14525
चना 4260-5755
सरसों 5825-6705
मसूर 5950-6215

रीवा का मंडी भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
गेहूं 1990
चना 4612
मसूर 6190
अलसी 6200
राई 6170
बटरी 3400

मुरैना मंडी भाव

जिंस भाव प्रति क्विंटल
सरसों अधिकतम-6975, न्यूनतम-6535, मॉडल मूल्य-6805
गेहूं अधिकतम-2175, न्यूनतम-2130, मॉडल मूल्य-2166
बाजरा अधिकतम- 2068, न्यूनतम-2042, मॉडल मूल्य-2050