+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

सांची विधानसभा:सांची में डॉक्टरों की कमी नही है, पहले भी डॉक्टर थे और अब भी डॉक्टर हैं: नरेंद्र तोमर

https://www.bhaskar.com/ | 23-Oct-2020
सांची विधानसभा:सांची में डॉक्टरों की कमी नही है, पहले भी डॉक्टर थे और अब भी डॉक्टर हैं: नरेंद्र तोमर रायसेन7 घंटे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी के पक्ष में ली सभा   सांची विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी के पक्ष में गुरुवार को मंडी परिसर में केंद्रीय कृष ...

सांची विधानसभा:सांची में डॉक्टरों की कमी नही है, पहले भी डॉक्टर थे और अब भी डॉक्टर हैं: नरेंद्र तोमर

रायसेन7 घंटे पहले

  • भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी के पक्ष में ली सभा

 

सांची विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी के पक्ष में गुरुवार को मंडी परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा ली । इस दौरान उन्होंने कहा कि सांची विधानसभा में डॉक्टरों की कमी नहीं है, पहले भी डॉक्टर थे और अब भी डॉक्टर हैं। अगर डॉक्टर ही डॉक्टर हो जाएं तो सांची में कोरोना से डरने की किसी को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अगर मप्र के सीएम बने हैं तो डॉक्टर प्रभुराम के इस्तीफा देने के कारण ही बने हैं। अब कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है। कृषि मंडी परिसर में सभा हाेने के कारण किसान परेशान हुए सुबह 11 बजे शुरु होने वाली नीलामी दोपहर के बाद शुरु हो पाई ।

तोमर ने पूछा आपको कौन नालायक लगता है
केेंद्रीय मंत्री तोमर ने सभा में माैजूद लाेगाें से पूछा कि मप्र की राजनीति में आपको कौन नालायक नजर आता है। तो लोगों ने चिल्लाकर कहा कि कमलनाथ। चुनाव प्रभारी व सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, विधायक सुरेंद्र पटवा, विदिशा क्षेत्र के भी कई नेताओं ने संबोधित किया। मंच पर शमशाबाद विधायक राजश्री, मुकेश टंडन, रघुवीर सूर्यवंशी, सलामतपुर के गंगाराम चौकसे, वल्लभ अग्रवाल, मदन तोमर, शेर सिंह, रघुवीर मीणा, नीतेश जैन, किशन मीणा, रामू लखपति, रितेश अग्रवाल माैजूद थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी के भाषण में 2 बार बिजली गुल हो गई। उन्होंने कहा कि हमने सलामतपुर को टेलीमेडिसिन सेवाओं के साथ एम्स अस्पताल से जोड़ा है।