+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

जरूरत की खबरफूड पैकिंग में अखबार का इस्तेमाल खतरनाक:FSSAI ने दी खतरे की चेतावनी

shailendra kushwah | 30-Oct-2023
सवाल: अखबार कैसे खाने की चीजों को खराब कर देता है? जवाब: FSSAI के सीईओ जी. कमलावर्धन राव के मुताबिक अखबार की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाले कागज और उसकी स्याही में ऐसे खतरनाक केमिकल सॉल्वेंट होते हैं, जो मनुष्य के शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। हमारा शरीर केमिकल पचाने के लिए नहीं बना है। आइए इस बात ...

सवाल: अखबार कैसे खाने की चीजों को खराब कर देता है?
जवाब: 
FSSAI के सीईओ जी. कमलावर्धन राव के मुताबिक अखबार की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाले कागज और उसकी स्याही में ऐसे खतरनाक केमिकल सॉल्वेंट होते हैं, जो मनुष्य के शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। हमारा शरीर केमिकल पचाने के लिए नहीं बना है। आइए इस बात को नीचे दिए क्रिएटिव से समझते हैं-

सवाल: अखबार में खाना रखने, पैक करने या स्टोर करने से हेल्थ को क्या नुकसान होता है?
जवाब: 
अखबारों में इस्तेमाल होने वाली इंक में कई खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो शरीर में पहुंचकर कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं।

लंबे समय तक खाने-पीने के लिए अखबार का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

ऑइली चीजों को अखबार पर रखकर खाने से केमिकल्स खाने पर चिपक जाते हैं और खाने के साथ ये शरीर के अंदर चले जाते हैं। ये केमिकल न सिर्फ हमारे डाइजेशन सिस्टम पर नकारात्मक असर डालते हैं, बल्कि लंबे समय में खतरनाक बीमारियों का भी कारण बनते हैं।

अखबार में रखने या स्टोर करने से खाने की गुणवत्ता खत्म हो जाती है। इससे इम्यून सिस्टम वीक हो जाता है। लंबे समय तक स्टोर और पैक करने के लिए अखबार का इस्तेमाल करने से शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग डैमेज हो सकते हैं।

सवाल: कई लोग टिफिन में खाना पैक करने, स्टोर करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल यूज करते हैं, ताकि खाना गर्म भी रहे और बैक्टीरिया भी न लगें। क्या ये करना सही है?
जवाब: 
जी हां, बिल्कुल। कई लोगों को लगता है कि एल्युमिनियम फॉइल में खाना रखना हेल्थ के लिए सेफ होता है। लेकिन यह धारणा भी गलत है।

फॉइल यूज करना भी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। खाने को फॉइल में पैक करने से होता यह है कि ये ऑक्सीजन को फूड में जाने से नहीं रोक पाता और खाने के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस वजह से खाना जल्दी खराब हो सकता है।

एल्युमिनियम में खाना लपेटना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है। एल्युमिनियम और फॉइल पेपर को बेकिंग के पर्पज से बनाया गया था, न कि फूड स्टोरेज के लिए।

ऐसे में एल्युमिनियम फॉइल के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

सवाल: खाना पैक करने या रखने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है?
जवाब:
 कुछ टिप्स हैं, जिन्हें नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं-

 

सवाल: पका हुआ खाना, कच्ची सब्जियां-फल खराब न हों, इसके लिए उन्हें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
जवाब: 
खाने-पीने की चीजें हम फ्रिज में स्टोर तो करते जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि जैसे ही आप फ्रिज खोलते हैं तो अजीब सी बदबू आती है।

और तो और, फ्रिज में रखी बाकी चीजें भी उस महक से प्रभावित होती हैं। ऐसे में फ्रिज में रखा खाना खराब हो जाता है। फ्रिज में सही तरीके से खाना रखकर उसे बदबू और खराब होने से बचा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि फ्रिज में खाना स्टोर करने का सही तरीका क्या है।

फ्रिज की टॉप और मिडिल शेल्फ: फ्रिज में टॉप और मिडिल शेल्फ में रेडी टू ईट फूड रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इन शेल्फ पर डेयरी प्रोडक्ट्स, पैकेज्ड फूड, बचा हुआ खाना, कुक्ड मीट और सलाद रखा जा सकता है। फूड को हमेशा सील कंटेनर में अच्छी तरह कवर करके रखें।

बॉटम शेल्फ: फ्रिज के बॉटम शेल्फ में रॉ मीट, पोल्ट्री और फिश रखा जाना चाहिए। इन्हें किसी सील्ड कंटेनर में रखें।

सलाद ड्रावर: फल, सब्जियों को सलाद ड्रावर में रखना चाहिए। इन्हें स्टोर करने से पहले साफ पानी से धो लें। इन्हें पेपर में रैप करके भी रख सकते हैं। बाकी हर्ब्स को सूखने से बचाने और लंबे समय तक ताजा रखने के लिए नम पेपर टॉवल में स्टोर करें।

फ्रिज में खाना रखने से रिलेटेड जरूरी बातें

फ्रिज में खाना स्टोर करते समय कुछ अन्य छोटी-छोटी बाताों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। जैसे-

  • हमेशा फ्रिज में फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट रूल अपनाएं। जो सामान एक-दो दिन पुराना हो गया है, उसे सामने की तरफ रखें ताकि आप पहले उसका इस्तेमाल कर सकें।
  • अगर पका हुआ खाना बच गया है तो बेहतर होगा कि आप भोजन को कुक करने के दो घंटे के भीतर ही फ्रिज में स्टोर करें।
  • कभी भी बचा हुआ खाना फ्रिज में खुले बर्तन में न रखें। इससे खाना सूख जाता है, खराब होता है, साथ ही खाने की महक फ्रिज में मौजूद अन्य चीजों के साथ मिक्स हो जाती है।
  • फ्रिज को समय-समय पर साफ करें। साथ ही फ्रिज के टेम्प्रेचर को मौसम के अनुसार सेट करें। अगर फ्रिज का टेम्प्रेचर सही नहीं होगा तो इससे आपका खाना जल्दी-जल्दी खराब होगा।
  •