+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

रायसेन कृषि उपज मंडी में धान की आवक शुरू:2800 से 3650 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले दाम, नवरात्रि के बाद से बढ़ेगी ब्रिक्री

shailendra kushwah | 12-Oct-2023
रायसेन में धान की फसल की कटाई कुछ जगह शुरू हो गई है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी आने लगे हैं। बुधवार को किसान ट्रॉलियों से धान लेकर बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे। जिसके दाम 2800 से 3650 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले। मंडी पहुंची धान की उपज में मोटी धान के साथ पूसा बासमती भी पहुंची। गौरतलब है कि जिले में ढा ...

रायसेन में धान की फसल की कटाई कुछ जगह शुरू हो गई है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी आने लगे हैं। बुधवार को किसान ट्रॉलियों से धान लेकर बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे। जिसके दाम 2800 से 3650 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले।

मंडी पहुंची धान की उपज में मोटी धान के साथ पूसा बासमती भी पहुंची। गौरतलब है कि जिले में ढाई लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। जिसमें से लगभग 70 प्रतिशत में पूसा बासमती की खेती है
   

पूसा धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाती है। जिसके लिए फिलहाल पंजीयन किए जा रहे हैं। जबकि मोटी धान की उपज को किसान मंडियों में बेचते हैं। पूसा के किसान समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर अपनी उपज बेचते हैं।

नवरात्रि के बाद बढ़ेगी आवक

अभी कुछ ही क्षेत्रों में धन की कटाई शुरू हुई है। नवरात्रि में और उसके बाद उपज की आवक तेज होगी। केवल रायसेन ही नहीं विदिशा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, अशोकनगर जिले के किसान भी उपज लेकर रायसेन मंडी आते हैं। रायसेन में आवक बढ़ने की शुरुआत भी इन्हीं जिलों से होती है।