+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

बंपर आवक:रात में धान लेकर आ रहे किसान, आवक बढ़ी तो मंडी के बाहर कांटा लगाकर तौल कराना पड़ रही

https://www.bhaskar.com/ | 23-Oct-2020
बंपर आवक:रात में धान लेकर आ रहे किसान, आवक बढ़ी तो मंडी के बाहर कांटा लगाकर तौल कराना पड़ रही रायसेन10 घंटे पहले भाव अच्छे मिलने के कारण आसपास के जिलाें से धान बेचने ला रहे किसान   शहर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है। इसलिए किसान रात को ही नीलामी के लिए धान ...

बंपर आवक:रात में धान लेकर आ रहे किसान, आवक बढ़ी तो मंडी के बाहर कांटा लगाकर तौल कराना पड़ रही

रायसेन10 घंटे पहले

  • भाव अच्छे मिलने के कारण आसपास के जिलाें से धान बेचने ला रहे किसान

 

शहर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है। इसलिए किसान रात को ही नीलामी के लिए धान लेकर पहुंच रहे हैं ताकि दूसरे दिन धान की नीलामी हो सके। बीते दिनों मेंं मंडी में 5 से लेकर 10 हजार क्विंटल तक धान की आवक प्रतिदिन हो रही है। इससे मंडी में जगह कम पड़ने के कारण अब केंद्रीय विद्यालय के सामने वाले परिसर में धान की नीलामी शुरू कराई गई है। इतना ही नहीं कृषि उपज मंडी के बाहर नई सब्जी मंडी में धान तुलाई के लिए तौलकांटे लगाकर तुलाई की जा रही है।
विदिशा जिले के करारिया गांव से आए किसान लइक खां ने बताया कि उन्होंने गांव से शाम को ही धान के ट्रैक्टर ट्राली रवाना कर दिए थे जाे रात को रायसेन आ गए। दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर तक धान की नीलामी हो पाई। सुबह आते तो दूसरे दिन नीलामी हो पाती। विदिशा जिले के ही पिपरिया गांव निवासी किसान दिलीपसिंह ने बताया कि वे घर से बुधवार की शाम निकले और रात 8 बजे रायसेन पहुंच गए। तब जाकर धान की नीलामी समय पर हो पाई ।
इसलिए बढ़ी धान की आवक : जिले में ही धान की राेपाई 1 लाख 48 हजार हेक्टेयर रकबे में की गई थी। रायसेन सहित आसपास के 5 जिलों से धान की आवक हो रही है। इसलिए आवक बढ़ गई है।

रायसेन ही क्यों आ रही पड़ोस के जिलाें की उपज
शहर की मंडी में भाव अच्छे मिलने से आवक बढ़ी है। बैरसिया के गांव भैंसखेड़ी निवासी किसान राजपाल यादव और फूलसिंह यादव ने बताया कि रायसेन की कृषि उपज मंडी में धान का रेट अच्छा मिलता है। इसलिए नीलामी के लिए धान यहां लेकर आते हैं। इन दिनों मंडी में टीएसएस और सागर कंपनी द्वारा भी धान की खरीदी की जा रही है ।

6 दिन में इस तरह रही मंडी में उपज की आवक (क्विंटल में)
तारीख कुल आवक धान गेहूं सोयाबीन

15 अक्टूबर 5693 5341 253 80
16 अक्टूबर 6385 6170 148 44
17 अक्टूबर 4229 4041 173 13
19 अक्टूबर 10985 10348 288 21
20 अक्टूबर 8471 7846 623 00
21 अक्टूबर 5039 4993 38 00
22 अक्टूबर 5682 5672 00 00

10 हजार 348 क्विंटल धान की रिकार्ड आवक
मंडी सचिव करुणेश तिवारी के मुताबिक मंडी में धान की अच्छी आवक हो रही है। 19 अक्टूबर को सीजन की सबसे अधिक आवक 10 हजार 985 क्विंटल तक पहुंच गई। इसमें भी धान 10 हजार 348 क्विंटल, गेहूं 288 क्विंटल और सोयाबीन की आवक 21 क्विंटल हुई है ।