+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

किसान आत्मनिर्भर होने के साथ ऋण मुक्त हों: कक्का

Shailendra kushwah | 24-Oct-2023
  राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसानों को जागृत करने के लिए रैली निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य न सिर्फ किसान, मजदूरों को बचाना है, बल्कि उनको आत्मनिर्भर भी बनाना है। उनकी समस्याओं को सरकार तक ले जाकर, उन्हें अपना हक दिलाना है। मप्र में किसान कर्ज तले दबा हुआ है और आत्महत्या कर रहा है। किसा ...

 

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसानों को जागृत करने के लिए रैली निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य न सिर्फ किसान, मजदूरों को बचाना है, बल्कि उनको आत्मनिर्भर भी बनाना है। उनकी समस्याओं को सरकार तक ले जाकर, उन्हें अपना हक दिलाना है। मप्र में किसान कर्ज तले दबा हुआ है और आत्महत्या कर रहा है। किसान ऋण मुक्त हो, यह हमारी सबसे पहली मांग है। शहर के एक निजी गार्डन में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने कही।

उन्होंने कहा की शहीद हुए किसानों की याद में शाहिद रथ प्रदेश के 52 जिलों में घूम रहा है। इसका शुभारंभ 3 अक्टूबर को किया गया था। समापन देवास में होगा। प्रत्येक चुनाव से पहले किसानों को जागृत करने शाहिद रथ चलाया जाता है। यह 21वीं यात्रा है। कक्का जी ने कहा कि बड़े-बड़े पूंजी पतियों, उद्योगपतियों का हजारों करोड़ का कर्ज सरकार ने माफ कर दिया पर किसानों के हित में कुछ नहीं सोचा।