+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

कल से तीन दिन बंद रहेगी, मंडी 30 से दशहरा मैदान पर होगी नीलामी

shailendra ushwah | 26-Oct-2023
शहर की कृषि उपज मंडी में बुधवार को 4500 से 5 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। इससे मंडी परिसर ट्रैक्टर-ट्राली और धान से भर गया था। इसको देखते हुए अब 30 अक्टूबर से धान की नीलामी शहर के दशहरा मैदान पर की जाएगी। दशहरा मैदान पर नीलामी के बाद ट्रैक्टर ट्राली मंडी परिसर में लाए जाएंगे और धान की तुलाई कृषि उपज ...

शहर की कृषि उपज मंडी में बुधवार को 4500 से 5 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। इससे मंडी परिसर ट्रैक्टर-ट्राली और धान से भर गया था। इसको देखते हुए अब 30 अक्टूबर से धान की नीलामी शहर के दशहरा मैदान पर की जाएगी। दशहरा मैदान पर नीलामी के बाद ट्रैक्टर ट्राली मंडी परिसर में लाए जाएंगे और धान की तुलाई कृषि उपज मंडी परिसर में ही की जाएगी। कृषि उपज मंडी में गुरुवार को नीलामी होने के बाद आगामी तीन दिनों तक अवकाश के चलते नीलामी बंद रहेगी।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव आरपी शर्मा के मुताबिक 27 अक्टूबर को उर्स का स्थानीय अवकाश, 28 को महीने का चौथा शनिवार और 29 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण तीन दिन नीलामी नहीं होगी, इसलिए किसान इन दिनों कृषि उपज लेकर मंडी न आएं। जिससे परेशानी से बचा जा सके। इसके बाद 30 अक्टूबर से नीलामी शुरू होगी। इसके लिए भी किसानों को नीलामी के लिए दशहरा मैदान पर धान की ट्रालियां लाइन से खड़ी करना होंगी।