+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

कार्यकर्ता सम्मेलन:क्षेत्र के विकास के लिए छोड़ा था मंत्री पद: प्रभुराम चौधरी

www.bhaskar.com | 03-Aug-1969
रायसेन-सांची में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, पार्षद के साथ 50 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता रायसेन और सांची के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन मेें स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्र क भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में रहते हुए मैं पूर ...

रायसेन-सांची में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, पार्षद के साथ 50 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता रायसेन और सांची के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन मेें स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्र क भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में रहते हुए मैं पूरे 5 साल मंत्री तो रह सकता था, लेकिन अपने सांची क्षेत्र और प्रदेश के विकास के साथ जनता के लिए कुछ नहीं कर सकता था। मैंने क्षेत्र के विकास के लिए जो काम या योजनाएं चाहीं, मैं कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए भी उन्हें पूरा नहीं करा पाया। मेरी आंखों में सांची के विकास के लिए जो सपने हैं, मुझे खुशी है कि पिछले 6 महीने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांची में उन्हें साकार करना प्रारंभ कर दिया है।

प्रभुराम चौधरी

उन्होंने कहा कि सांची की जनता का सम्मान और विकास ही मेरी प्राथमिकता है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि डाॅ प्रभुराम चौधरी के त्याग के कारण ही मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मतदान तक हम सब कुछ भूलकर प्रभुराम चौधरी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जी जान से जुट जाएं। सम्मेलन को विधायक विष्णु खत्री, विधायक राजश्री रुद्र प्रताप, प्रदेश मंत्री रघुनाथ भाटी, जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार , विदिशा नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह सूर्यवंशी, गिरीश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णगोपाल पाठक, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, रायसेन मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, धीरेंद्र कुशवाहा, जमना सेन, रामकुमार साहू ने भी संबोधित किया।