+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

बर्फबारी:उत्तर भारत में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 10 डिग्री पर आया रात का पारा

www.bhasker.com | 08-Nov-2020
एक सप्ताह पहले तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था, अब इसमें रोज हाे रही गिरावट उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण जिले में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी होने के कारण वहां से ठंडी हवा आ रही है। इस कारण तापमान गिर रहा है। जिले में रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले र ...

एक सप्ताह पहले तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था, अब इसमें रोज हाे रही गिरावट

hउत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण जिले में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी होने के कारण वहां से ठंडी हवा आ रही है। इस कारण तापमान गिर रहा है। जिले में रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले तीन दिन से लगातार गिर रहा है। अब यह तापमान कम होकर 10.2 डिग्री पर आ गया है। वहीं दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अभी दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोतर ने बताया नवंबर के अंतिम सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। दिसंबर में पूरे माह कड़ाके की ठंड होगी।

आगेः 17 नवंबर के बाद हो सकती है हल्की बारिश
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया 17 नवंबर के बाद मावठा गिर सकता है। यदि मावठा गिरता है तो रात और दिन के तापमान में और गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ने के आसार है।
बोवनी के लिए अऩुकूल है मौसम
कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वप्निल दुबे ने बताया कि वर्तमान का मौसम बोवनी के लिए अनुकूल बना हुआ है । मौसम ठंडा होने से फसलों को ग्रोथ करने में मदद मिलती है । खेतों में नमी होने से बोवनी के बाद बीज को अंकुरित होने और उसके बढ़वार में हल्का ठंडा मौसम मददगार साबित होता है । इसलिए यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है ।